सांबा के रानी सुचेत सिंह स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेलते औद्योगिक कंपनी के कर्मचारी
सांबा। सिडको औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित एक निजी औद्योगिक कंपनी ने रानी सुचेत सिंह स्टेडियम सांबा में इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया। प्रतियोगिता में छह टीमों ने भाग लिया। मैच के दौरान खिलाड़ियों में बेहतर तालमेल और खेल भावना देखने को मिली जबकि दर्शकों में भी खासा उत्साह रहा। कंपनी प्रबंधन का कहना है कि ऐसे आयोजन न केवल कर्मचारियों को ऊर्जा और प्रेरणा देते हैं बल्कि कार्यस्थल पर सहयोग और सौहार्दपूर्ण माहौल को भी मजबूत करते हैं। संवाद