सांबा। जिले के गुडा स्लाथिया पंचायत घर में डीसी सांबा आयुषी सूदन के निर्देशों के अनुसार और सीएमओ सांबा डॉ विधि की देखरेख में, मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्त भारत अभियान पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय लोगों के साथ युवाओं को नशे से बचाव के लिए जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग के डॉ विजय भारती ढींगरा (नोडल अधिकारी, एटीएफ की टीम के डॉ ऋषिका शर्मा (चिकित्सा अधिकारी, एटीएफ, विधि सलाथिया (परामर्शदाता, एटीएफ,प्रियंका जसरोटिया मनोवैज्ञानिक,रितु जंबाल (परामर्शदाता) की टीम ने 45 प्रतिभागियों के स्वास्थ्य की जांच की गई व उन्हें नशे की लत से बचने की सलाह दी गई। संवाद