फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा-मानसर मार्ग को फोरलेन बनने का इंतजार, बढ़ेंगे पर्यटक

Sun, 08 Sep 2024 05:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्ग टूटा होने के कारण लोगों को पर्यटक स्थल मानसर पहुंचने में दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के पर्यटक स्थल मानसर की और जाने बाले मार्ग को फोरलेन बनाए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। स्थानीय निवासी राहुल शर्मा, सुखदेव सिंह और संजय कुमार ने कहा कि सांबा से मानसर की तरफ जाने वाले मार्ग के टूटने के कारण लोग पर्यटक स्थल नहीं पहुंच पाते हैं।
वहीं, कश्मीर की ओर आने-जाने के लिए छोटा व सुगम मार्ग है। इस मार्ग पर अधिकतर माल वाहक वाहन गुजरते हैं। वहीं कश्मीर की तरफ जाने वाले लोग भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। लोगों के अनुसार उन्हें पता चला था कि सरकार की तरफ से इस मार्ग को फोरलेन बनाने की योजना है। उन्हें काफी सुकून मिला था कि कम स कम जम्मू संभाग के पर्यटक स्थल की तकदीर बदलेगी। मगर, अब तक कोई उचित कदम नहीं उठाने से लोगों को निराशा ही मिली है।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार उक्त मार्ग पर पहाड़ों को काटकर टनल बनाने की भी योजना थी। लोगों की मांग है कि शीघ्र ही फोरलेन बनाने की योजना बनाई जाए। इससे पर्यटक बढ़ने से मार्ग के किनारे बसे दुकानदारों के कारोबार में इजाफा होगा। वहीं, 20 किलोमीटर मार्ग का सफर आधा रह जाए गा।
विज्ञापन

बाक्स
अभी मार्ग की देखभाल भवन एवं सड़क निर्माण विभाग कर रहा है। यदि कोई योजना बनेगी तो मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा। अभी विधानसभा चुनाव हैं ऐसे में अभी कोई नई योजना नहीं है।
विजय कुमार, कार्यकारी अभियंता सड़क एवं भवन निर्माण विभाग सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें