फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पार्किंग नहीं होने पर बाजारों में लगा जाम

Wed, 01 Nov 2023 02:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। कस्बे में पार्किंग की सुविधा नहीं होने पर त्योहारी सीजन के चलते बाजारों में दिनभर जाम की स्थिति रही, जिस कारण लोगों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। वहीं, कारोबारी भी मायूस नजर आए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राज कुमार, अमन और नरेश आदि ने बताया कि सांबा कस्बे में पार्किंग की सुविधा नहीं होने से अकसर बाजारों में जाम की स्थिति रहती है। त्योहारी सीजन चल रहा है ऐसे में आम लोग अपनी वाहन खड़े करने में भी दिक्कत हो रही है। व्यापार मंडल के प्रधान तजेन्द्र सिंह के अनुसार उन्होंने जिला प्रशासन को कई बार इस संबंध में अवगत करवाया है, लेकिन आजतक अस्थायी पार्किंग की सुविधा नहीं मिल पाई है। दुकानदारों को भी त्योहारी सीजन में अच्छे कारोबार की आस रहती है। जाम लगने से कई बार ग्राहक रुकते ही नहीं हैं। ऐसे में दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें