फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा में आईबी पर बीएसएफ जवान ने की आत्महत्या

Fri, 07 Jul 2023 02:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर चलेयारी क्षेत्र में बीएसएफ की 161वीं वाहिनी के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान नरेश कुमार पुत्र काबुल चंद निवासी नियामतपुर, डाकखाना निजामपुर, जिला महेंद्रगढ़ (हरियाणा) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कि सीमावर्ती क्षेत्र की अग्रिम पोस्ट चलेआरी में स्थित बैरक में वीरवार अलसुबह सवा दो बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे और उन्होंने नरेश कुमार को खून से लथपथ पाया और उसकी सर्विस राइफल पास में ही पड़ी थी। उसे तुरंत जिला अस्पताल सांबा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को बीएसएफ के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें