फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा कस्बे में डोर टू डोर अभियान कल से, डीसी करेंगे शुभारंभ

Thu, 07 Dec 2023 01:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी 23 वार्ड से शुरू होगा काम, मदेरा गांव में बनाया डंपिग स्टेशन
विज्ञापन

लोगों से कस्बे को साफ-सुथरा रखने में सहयोग की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। अब जल्द ही घर-घर से कचरा उठने से जहां कचरा स्वच्छ दिखेगा वहीं, लोगों को भी काफी राहत मिलेगी। शुक्रवार से नगर परिषद की आरे से कचरा उठाने के लिए डोर-टू-डोर अभियान का आगाज होगा, जिसका शुभारंभ डीसी करेंगे। सीईओ ने स्थानीय लोगों से शहर को साफ-सुथरा रखने में नगर परिषद का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन

साफ-सफाई को कस्बे में काफी दुविधा बनी रहती थी। कस्बे के 17 वार्ड के लिए नगर परिषद के पास केवल 23 सफाई कर्मचारी ही थे, जिस कारण सही ढंग से काम नहीं होता था। अब नगर परिषद ने एक निजी कंपनी को ठेका दिया है, जो शुक्रवार से अपना काम शुरू कर देगी। नगर परिषद के सीईओ अमित चौधरी ने बताया कस्बे के 17 वार्डों में सफाई की शुरुआत होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। यदि यह योजना सफल रही तो कस्बे को साफ-सुथरा रखने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से शहर व कस्बे को साफ-सुथरा बनाने में नगर परिषद को सहयोग देने की अपील की है। कचरे को डंप करने के लिए मदेरा गांव में डंपिग स्टेशन बनाया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें