सांबा। पुलिस ने अवैध खनन में शामिल 11 वाहनों को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस पोस्ट मानसर और पुलिस पोस्ट रख अंब टाली के प्रभारी के नेतृत्व में दो टीमों ने दो डंपर और एक जेसीबी मशीन को निर्माण सामग्री के अवैध खनन व परिवहन करने पर जब्त किया है। पुलिस थाना घगवाल के अंतर्गत प्रभारी पुलिस पोस्ट राजपुरा के नेतृत्व में टीम ने दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त कर लिया है। थाना बाड़ी ब्राह्मणा के प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने पांच ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त किया है। थाना प्रभारी रामगढ़ के नेतृत्व में पुलिस ने एक डंपर को जब्त किया है। इन सभी वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए भूविज्ञान एवं खनन विभाग सांबा को सौंप दिया है। संवाद