सांबा। पुलिस ने मवेशी तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही दस मवेशियों को मुक्त करवाया है। पुलिस चौकी मानसर के अधिकार क्षेत्र में एक ट्रक को भी जब्त किया है। पुलिस चौकी मानसर के प्रभारी पीएसआई शक्ति सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने नाका ड्यूटी के दौरान एक ट्रक (जेके02एएच-3519) को रोका और तलाशी लेने पर दस मवेशी मिले। चालक के पास इस संबंध में कोई दस्तावेज नहीं था। पुलिस ने मवेशियों को मुक्त करवा दिया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मोहम्मद कासिम निवासी तालाब तिल्लो (जम्मू) के रूप में हुई है। संवाद