सांबा। घगवाल पुलिस ने मवेशी तस्करी के दो प्रयासों को विफल कर एक कुख्यात तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान सुनील कुमार निवासी राडावना तहसील रामगढ़ (सांबा) के रूप में हुई है। घगवाल पुलिस ने हाईवे पर टपयाल में नाका लगाया था। इस दौरान महिंद्रा पिकअप वाहन से एक मवेशी बरामद किया गया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक अन्य मामले में एक होंडा सिटी कार से भी एक मवेशी बरामद हुआ है। चालक मौके से फरार होने में सफल रहा है। संवाद