सांबा। पुलिस ने दो नशा तस्करों को 17 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से मानसर में नाके लगाया गया था। इस दौरान बाइक (जेके14जे1903) सवार दो लोगों से 17 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान मोहम्मद रफीक और शौकत अली दोनों निवासी उधमपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बाइक भी जब्त कर ली है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद