सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने एक दुकानदार को शराब की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस दौरान दुकान से शराब की 43 बोतलें बरामद की हैं। आरोपी की पहचान शाम लाल निवासी मध्य प्रदेश के रूप में की गई है, जो मौजूदा समय में बाड़ी ब्राह्मणा की तेली बस्ती में दुकान चलाता है। पुलिस के अनुसार तेली बस्ती के पास शराब की अवैध बिक्री की सूचना मिली थी। इसके बाद बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने दुकान में दबिश देकर शराब की 43 बोतलें बरामद कीं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। संवाद