फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए रहेंगे कृतसंकल्प

Wed, 01 Nov 2023 02:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस लाइन में पुलिस और सुरक्षाबलों की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट कर दी सलामी, खाई कसम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सांबा। जिला पुलिस लाइन में पुलिस की ओर से एकता दिवस परेड का आयोजन किया। इसमें एसएसपी बेनाम तोश ने मार्च पास्ट की सलामी ली और पुलिस व सुरक्षाबलों की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट कर देश सहित प्रदेश में एकता और अखंडता की सुरक्षा करने की शपथ ली। इस अवसर पर आईआरपी, जिला पुलिस, एसडीआरएफ, महिला दल, बैंड पार्टी और छात्रों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

डीडीसी अध्यक्ष केशव दत्त और डीसी अभिषेक शर्मा ने प्रतिभागियों को देश की एकता, अखंडता और शाश्वत सुरक्षा की दिशा में काम करने की सलाह दी। डीएसपी गारू राम ने परेड कमांडर, जबकि इंस्पेक्टर कुंती खजूरिया ने राष्ट्रीय ध्वज दल का नेतृत्व किया। एसएसपी ने कहा कि सहयोगी एजेंसियों की सहायता से पुलिस आंतरिक सुरक्षा, सांप्रदायिक सद्भाव, शांति बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पुलिस के जवान इस उद्देश्य के लिए अपना बहुमूल्य जीवन दे रहे हैं। विभाजनकारी ताकतों को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा और किसी को भी जिले में माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सांबा जिले में सदियों पुराना सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे की भावना है और सभी समुदायों, जातियों, धर्मों और क्षेत्रों के लोग सांबा जिले में सौहार्दपूर्ण ढंग से रह रहे हैं और जिले में चालू वर्ष के दौरान सांप्रदायिक प्रकृति का एक भी मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें