पहाड़ी पंचायत कारड का दौरा कर जानी स्थिति
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। संबंधित विभागों के अधिकारी ग्रामीणों की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। यह निर्देश रविवार को डीसी अभिषेक शर्मा ने ग्रामीण इलाकों का दौरा कर दिए।
उपायुक्त ने पहाड़ी पंचायत काॅरड का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। सरपंच क्रांति किरण ने पंचायत में मार्ग की समस्या, पानी की किल्लत और बिजली की समस्या से अवगत करवाया। साथ ही बताया कि आंधी के कारण क्षेत्र में बिजली का ट्रांसफार्मर गिर गया था, जिसे आजतक नहीं उठाया गया है। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को ग्रामीणों को पेश आ रही समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दि। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को पानी की आपूर्ति सुचारू करने, ढांचे को सही कर बिजली आपूर्ति सुचारू करने पर भी जोर दिया।