रूप नगर में सखी निवास होस्टल का उद्घाटन करतहं शीतल नंदा
जम्मू। दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं व युवतियों को शहर में होस्टल सुविधा मिलेगी। सखी निवास नाम के होस्टल का वीरवार को रूपनगर में समाज कल्याण विभाग की आयुक्त सचिव शीतल नंदा ने उद्घाटन किया। यहां खाने-पीने और पढ़ाई की सुविधा रहेगी। मिशन शक्ति के तहत होस्टल को शुरू किया है। आयुक्त सचिव शीतल नंदा ने कहा कि समाज कल्याण विभाग का प्रयास जागरूकता कार्यक्रम, अभियान चलाकर समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचना है ताकि महिलाओं का उत्थान किया जा सके। पहल के पीछे का विचार लैंगिक समानता को मजबूत करना और हर स्तर पर महिलाओं व लड़कियों का सशक्तिकरण करना है। शहर में पढ़ने, रोजगार तलाश करने और विभिन्न प्रशिक्षण लेने वाली लड़कियां यहां 24 घंटे रह सकेंगी। ब्यूरो