फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: सांबा में खुदाई के दौरान मिला जंग लगा मोर्टार शेल, निष्क्रिय करने का काम जारी

Sat, 15 Nov 2025 01:11 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सांबा जिले में नाले की खुदाई के दौरान एक जंग लगा मोर्टार शेल मिला, जिसे बीडीएस टीम ने सुरक्षित करने के लिए मौके पर संभाला। अधिकारियों ने बताया कि शेल उच्च श्रेणी का विस्फोटक प्रतीत हो रहा है और इसे निष्क्रिय करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
सांबा में नाले की खुदाई के दौरान मिला जंग लगा मोर्टार शेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में शनिवार को नाले की खुदाई के दौरान एक जंग लगा मोर्टार शेल मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने बताया कि यह शेल शहर के एक शिक्षण संस्थान के पास सुबह करीब 10 बजे मजदूरों को दिखाई दिया।

विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को तुरंत सील कर दिया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते  को बुलाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि यह मोर्टार शेल उच्च श्रेणी का विस्फोटक प्रतीत हो रहा है और इसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने का प्रयास जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें