सांबा। युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से जिला के समैलपुर में सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में 38वीं वाहिनी की ओर से कमांडेंट धीरेंद्र वर्मा के निर्देश पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया। इसमें जवानों व अधिकारियों ने भाग लिया। आयोजन10 अक्तूबर तक जारी रहेगा। इस अवसर पर दीपक मेहरा, हरजी लाल भैरव, संजय मोहंती के अतिरिक्त अन्य अधिकारी व जवान भी उपस्थित थे। संवाद