फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रुद्राक्षी को एनसीए कैंप में भाग के लिए मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) की बल्लेबाज रुद्राक्षी चिब(ऑलराउंडर) को 19 अप्रैल से झारखंड के रांची में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) कैंप में भाग लेने के लिए भारतीय जूनियर चयनकर्ताओं की मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

रुद्राक्षी ने इस सीज़न में महिला अंडर-19 वन-डे ट्रॉफी में 184 रन बनाए हैं, जिसमें पंजाब और हैदराबाद के खिलाफ दो शानदार अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने चंडीगढ़ और सौराष्ट्र के खिलाफ 6 विकेट लिए हैं, जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। दाएं हाथ की शीर्ष क्रम की बल्लेबाज और दाएं हाथ की ऑफ स्पिनर रुद्राक्षी ने अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर महिला वन-डे और टी20 ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व किया है। रुद्राक्षी को एक विशेष प्रतिभा बताते हुए ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता, मिथुन मन्हास, विकास और सुनील सेठी सहित जेकेसीए की उपसमिति के सदस्यों ने इस उपलब्धि के लिए युवा खिलाड़ी को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें