फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कोटली गला बाना पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा, लोगों की बताईं सरकारी योजनाएं

Thu, 07 Dec 2023 01:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
-सरकारी विभाग तालमेल के साथ लोगों को सरकारी योजनाओं की दें जानकारी : पूर्व मंत्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करने के मकसद से शुरू विकसित भारत संकल्प यात्रा बुधवार को आरएस पुरा की पंचायत कोटली गला बाना में पहुंची। यहां विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल और जिला विकास परिषद सदस्य आरएस पुरा प्रो. गारू राम भगत मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

पूर्व चौधरी श्याम लाल ने कहा कि सरकारी विभाग तालमेल के साथ लोगों को योजनाओं की जानकारी दें। केंद्र सरकार का हमेशा से ही प्रयास रहा है कि देश के हर एक नागरिक को सरकार की योजना का पूरा लाभ मिले। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की यात्रा तभी कामयाब है जब सभी विभागों के अधिकारी उसमें हिस्सा लेंगे। लोगों की भागीदारी भी ज्यादा होगी। जिला विकास परिषद सदस्य आरएस पुरा प्रो. गारु राम भगत ने कहा कि ब्लॉक आरएस पुरा की सभी पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंच चुकी है। आज इसका दो पंचायत के साथ ही समापन हो गया। इस मौके पर नोडल अधिकारी राजेश, नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल पप्पी, सरपंच सूरज प्रकाश, आनंद कालिया, नायब सरपंच मनोज कुमार, पंच पवन शर्मा, बचन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें