फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अधिक बिजली बिल आने पर फूटा गुस्सा

Thu, 28 Sep 2023 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा के शिव नगर में लोगों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर जताया रोष
विज्ञापन

सरकार, विभाग पर जड़ा स्मार्ट मीटर के माध्यम से बोझ डालने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। कस्बे के शिव नगर में बिजली के अधिक बिल आने पर बुधवार को लोगों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया और बिल कम करने की गुहार लगाई है। वहीं, सरकार और विभाग पर स्मार्ट मीटर के माध्यम से बोझ डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

समाज सेवक इंद्रजीत सूदन के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए लोगों ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने से बिजली का बिल कई गुना अधिक आ रहा है, जिसे गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार के लोग नहीं दे सकते हैं। समाज सेवक ने कहा कि सरकार व बिजली विभाग की ओर से स्मार्ट मीटर के नाम पर लोगों पर बोझ डाला गया है। आम आदमी बिजली के भारी भरकम बिल नहीं दे सकते हैं। स्मार्ट मीटर लगाने के बाद विभाग की ओर से प्रति यूनिट किराये में बढ़ोतरी नहीं के बाद भी अधिक बिल आ रहे हैं। सरकार को चाहिए की गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार के लोगों के पहले के बिल माफ कर छूट दी जाए, ताकि महंगाई के दौर में राहत मिल सके। उन्होने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने गरीब वर्ग के लोगों को राहत नहीं दी तो आगामी चुनाव में भाजपा को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें