फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आरएस पुरा-जम्मू सड़क बदहाल, लोगों में रोष

Mon, 04 Dec 2023 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। आरएस पुरा-जम्मू कुल्लियां से चौहाला मोड़ तक सड़क की हालत खराब है, जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से सड़क के सुधार की मांग उठाई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से 10 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण कार्य करवाया गया था, लेकिन छह माह में ही कई स्थानों से सड़क टूटने गई और गड्ढे बनने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क निर्माण के लिए कई संगठनों ने प्रदर्शन एवं धरने करने पर तब जाकर विभाग की नींद खुलने पर तारकोल डालने का कार्य किया गया। आरिफ मोहम्मद ने बताया कि सड़क निर्माण के बाद ठेकेदार तीन वर्ष तक सड़क की देखरेख करनी होती है, लेकिन यहां पर अनदेखी हो रही है। रमेश चौधरी ने बताया कि सड़क की जर्जर हालत बनी होने पर विभाग की ओर अनदेखी की जा रही, जिसके चलते वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द सड़क की हालत में सुधार नहीं किया गया तो लोग सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें