वाटर वर्क्स जल शक्ति इंप्लाइज एसोसिएशन डिवीजन अखनूर के बैनर तले बुलंद की आवाज
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। जल शक्ति विभाग के दिहाड़ीदारों ने बुधवार को वाटर वर्क्स जल शक्ति इंप्लाइज एसोसिएशन डिवीजन अखनूर के बैनर तले प्रदर्शन कर लंबित मांगों को पूरा करने की आवाज उठाई। डिवीजन अखनूर के प्रधान बीरबल शर्मा के नेतृत्व में दिहाड़ीदारों ने जल्द स्थायी करने और बकाया वेतन देने की अपील की।
प्रधान ने कहा कि कई सालों से दिहाड़ीदारों को नजरअंदाज किया जा रहा है। वहीं बल बादर राज ने विभाग के उच्च अधिकारियों से दिहाड़ीदारों की सर्दी में दिक्कतों को दूर करने के कदम उठाने का आग्रह किया। इस मौके पर रामकृष्ण, कुलदीप सिंह, बलवान सिंह, सूरम चंद, रमेश कुमार, सुखदेव सिंह, मनोहर लाल, अशोक सिंह लंगेह, पुरुषोत्तम सिंह और अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।