आरएस पुरा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कस्बे में निकाली गई रैली में शामिल विधायक सह
आरएस पुरा। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर प्रशासन ने शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता रैली निकाली। यह एसडीएम कार्यालय से शुरू हुई और शहीद देविंदर शर्मा चौक से होते हुए दलजीत चौक में पहुंची और बस स्टैंड बाजार से होते हुए एसडीएम कार्यालय में संपन्न हुई। इस मौके पर आरएस पुरा जम्मू दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विधायक नरेंद्र सिंह रैणा और एसडीएम आरएस पुरा अनुराधा ठाकुर मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। इसके अलावा एसडीपीओ आरएस पुरा गुरमीत सिंह, थाना प्रभारी रवि सिंह परिहार विशेष तौर पर उपस्थित रहे। रैली में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी और आम नागरिक शामिल हुए। संवाद