आरएस पुरा श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति की और से कस्बे में पत्रकारो कके जानकारी देते हुए
- फोटो : Samvad
आरएस पुरा। कस्बे में श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने हिंदू समुदाय के लोगों से की बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति आरएस पुरा की तरफ से बैठक का आयोजन कर कहा गया कि अगर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधीन मेडिकल कॉलेज में आवंटित की गई एमबीबीएस सीटों को रद्द नहीं किया गया तो संघर्ष समिति की तरफ से बड़ा आंदोलन किया जाएगा। आरएस पुरा में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति के महंत राजेश बिट्टू सहित कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधीन आने वाले मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के लिए आवंटित की गई सीटों में से 42 सीटों को विशेष समुदाय के लोगों को दी गई हैं जबकि हिंदू समुदाय के विद्यार्थियों की अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर प्रदेश स्तर पर श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति का गठन हो चुका है और आरएस पुरा में समिति बनाई गई है।पत्रकारों को जानकारी देते महंत राजेश गीरी ने कहा कि श्री माता वैष्णो देवी हिंदू धर्म के लिए आस्था का केंद्र है और मेडिकल कॉलेज भी श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधीन ही आता है ऐसे में मेडिकल कॉलेज में सिर्फ और सिर्फ हिंदू समुदाय के विद्यार्थियों को ही सीटें आवंटित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर मेडिकल कॉलेज के बोर्ड एवं सरकार ने इस फैसले को वापस नहीं लिया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन किया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बयान पर रोष जताते कहा कि उन्होंने हमेशा ही जम्मू संभाग के लोगों की अनदेखी की है जो आज भी जारी है। इस दौरान विक्रम शर्मा, अनिल कपूर,मास्टर कृष्ण लाल, राज कुमार गुप्ता, सचिन चोपड़ा मौजूद थे। संवाद