निक्की तवी का आरएस पुरा की अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास जलभराव के चलते गांव को जोड़ने वाला टूटा मा
आरएस पुरा। मंगलवार रात से हो रही बारिश के कारण कई जगह जलभराव के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आरएस पुरा बाजार में कई दुकानों के आगे पानी भरने से लोगों को आवाजाही के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने लोगों को पानी की निकासी बनाए रखने के लिए निर्देश जारी किए। एसडीएम अनुराधा ठाकूर ने आरएस पुरा-जम्मू मार्ग पर कई स्थानों पर घरों और दुकानों के आगे बंद हुए नाले खुलवाए। सीमावर्ती क्षेत्र में निक्की तवी व बलोल का पानी बढ़ने पर कई गांव में पानी चले जाने की आशंका होने पर लोगो को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। गांव चक मंगू, नदवाल, ललयाल में बांध टूटने के बाद लोगों के घरो में पानी चले जाने से अधिकतर ग्रामीणों को सुरिक्षत स्थानों पर भेजने के बाद प्रशासन की ओर से नजर रखी जा रही। संवाद