फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: घुसपैठिए को भेजने के लिए फ्लैग मीट होगी

Sat, 27 Sep 2025 11:49 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। आरएस पुरा सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में पहुंचे पाक घुसपैठिए को शुक्रवार आरएस पुरा पुलिस ने बीएसएफ को सौंप दिया है। बीएसएफ की 165वीं बटालियन के जवानों ने वीरवार दोपहर को नवा पिंड बीओपी के पास भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा था। उसकी पहचान मोहम्मद अकरम निवासी कुंदनपुर जिला सियालकोट (पाकिस्तान) के रूप में हुई थी। वीरवार रात को बीएसएफ की ओर से उसे आरएस पुरा पुलिस थाने में लाया गया था। यहां पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से गहन पूछताछ की गई थी। सूत्रों के अनुसार मानसिक तौर पर ठीक नहीं होने पर मानवता के आधार पर पाकिस्तान वापस भेजने के लिए पाक रेंजर्स से संपर्क कर फ्लैग मीट शनिवार के बाद ही मोहम्मद अकरम को पाक वापस भेजा जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें