आरएस पुरा/मीरां साहिब। आरएस पुरा में दिवाली पर आमजन ने लक्ष्मी पूजन के बाद पटाखों व परंपरागत रोशनी देखने का आनंद लिया। उपजिला के कस्बे में दिनभर रौनक लगी रहने से ग्रामीण क्षेत्र में शांति और सौहार्द के साथ दिवाली मनाई गई। लोगों ने घरों व दुकानों को कई प्रकार की रंगदार लड़ियों और घरों व दुकानों की छतों पर दीप प्रज्ज्वलित किए। मां लक्ष्मी व गणेश की पूजा कर परिवार व देश की शांति, समृद्धि की कामना की। परिजनों ने घर के बड़ों को दीपावली की शुभकामनाएं देने के साथ आशीर्वाद लिया। प्रशासन ने कस्बे में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया था। संवाद