आरएस पुरा। सीमांत गांव न्यू आगरा चक में युवक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। मृतक की पहचान 38 वर्षीय जनक राज निवासी न्यू आगरा चक आरएस पुरा के रूप में हुई हे। युवक को कमरे में बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ देखने के बाद परिजनों ने उसे स्थानीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को जीएमसी अस्पताल ले जाया गया। आरएस पुरा पुलिस युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। संवाद