फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दो दिन बाद भी कुलबीर भगत उर्फ रिंकू के हमलावरों को नहीं पकड़ पाई पुलिस

Thu, 13 Nov 2025 02:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। कुलबीर भगत उर्फ रिंकू पर तेजधार हथियार से हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस दो दिन बाद भी पकड़ नहीं पाई। पुलिस का कहना है कि कुलवीर के दर्ज बयान के आधार पर आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम बनाकर काम किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार पुलिस हमलावरों को पकड़ने के लिए कई लोगों पर नजर रख रही है जो इन लोगों के संपर्क में थे। लोगों का मानना है कि यह वारदात भी गैंगवार ही है पर पुलिस ऐसे लोगों पर नजर नहीं रख पाई और एक ओर घटना ग्रामीण क्षेत्र में घट गई। पिछले दो माह के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की पांचवीं घटना है। मीरां साहिब पुलिस स्टेशन में इस मामले को लेकर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें