फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: युवक पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप

Fri, 07 Nov 2025 02:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव रंगपुर सदरे की युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। युवती ने पुलिस थाना आरएस पुरा में शिकायत दर्ज करवाई है कि गांव के ही चेतन बिल्ला ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। युवती ने बताया कि पिछले दो साल से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। 26 अक्टूबर को उसने जब चेतन से शादी करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। बाद में उसे कई बार फोन किया और नंबर ब्लॉक कर दिया। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें