आरएस पुरा। पुलिस ने चोरी के मामले को सुलझाते हुए 51,400 रुपये के चोरी हुए सोने और चांदी के आभूषण बरामद कर अपराध में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गांव बग्गा मढ़ के इंदर चंद पुत्र बिशन दास ने 11 अगस्त आरएस पुरा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा अज्ञात व्यक्तियों ने उसके घर के ताले तोड़कर आभूषण चोरी किए थे। आरोपियों की सतनाम सिंह पुत्र देस राज निवासी मंडली फगवाड़ा, जिला नवाशहर, पंजाब और उसकी पत्नी कुलजीत कौर पत्नी सतनाम सिंह निवासी बग्गा मढ़, तहसील आरएस पुरा जिला जम्मू के रूप में हुई। संवाद