आरएस पुरा। हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में चोरों ने शुक्रवार रात को सामान चोरी कर लिया। सुबह स्टाफ के पहुंचने पर चोरी का पता चला। सेंटर से कंप्यूटर सिस्टम, टेबल फैन, कुछ चिकित्सा उपकरण और डिस्पेंसरी के स्टील के नल चोरी हो गए थे। स्टाफ ने चोरी की शिकायत आरएस पुरा पुलिस थाने में दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद