फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चहल वंश की अर्धवार्षिक मेल गांव राठाना में मनाई

Sun, 30 Nov 2025 01:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
आरएस पुरा चहल वंश की मेल में पहुचे लोग नमन करते हुए स्रोत संवाद
विज्ञापन
आरएस पुरा। चहल वंश की अर्धवार्षिक मेल शनिवार को गांव राठाना कैंप स्थित जय बाबा राम सिंह जी, जय बाबा अमर सिंह जी और बुआ पुना जी के देवस्थान पर श्रद्धापूर्वक तरीके के साथ मनाई गई। बिरादरी के देवस्थान पर सुबह हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद विशेष पूजा-अर्चना के साथ विशाल भंडारा किया गया। जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ पड़ोसी राज्य पंजाब, हरियाणा, हिमाचल दिल्ली सहित अन्य राज्यों से बिरादरी के लोगों ने कुल देवस्थान पर पहुंचकर हाजिरी लगाई और आशीर्वाद प्राप्त किया। बिरादरी की ओर से गठित कमेटी ने बाहरी राज्यों से आने वाले बिरादरी के सदस्यों के रहने की व्यवस्था की थी और शुक्रवार से ही बिरादरी के लोगों का देवस्थान पर पहुंचना शुरू हो गया था। इस मौके पर बिरादरी के रतन लाल, कुलबीर सिंह, हरभजन सिंह, अवतार सिंह, दिलीप सिंह, दर्शन सिंह और बाबा राम ने बताया कि चहल वंश की अर्धवार्षिक मेल हर वर्ष श्रद्धापूर्वक तरीके के साथ मनाई जाती है। इसमें जम्मू कश्मीर के साथ-साथ अन्य राज्यों से बिरादरी के सदस्य परिवार सहित कुलदेव स्थान पर पहुंचते हैं और कुलदेव का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें