आरएस पुरा। सीमांत गांव हंसा में चेदी वंश की वार्षिक मेल में कुलदेवता के स्थान पर श्रद्धापूर्ण तरीके के साथ मनाई गई। देवस्थान पर सुबह हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद कन्या पूजन और विशेष पूजा अर्चना के बाद भंडारे की शुरुआत की गई। जम्मू-कश्मीर के साथ पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और दिल्ली सहित जम्मू कश्मीर के अन्य जिलों से भी बिरादरी के लोगों ने गांव हंसा में स्थित चेदी कुल देवस्थान पर परिवार सहित पहुंचकर हाजिरी लगाई। देवस्थान पर पहुंचे बिरादरी के लोगों के लिए गठित कमेटी की तरफ से बेहतर प्रबंध किए गए थे। इस दौरान बिरादरी के सुखदेव सिंह चौधरी, तिलक चौधरी, बिट्टू चौधरी सहित गठित कमेटी के कई सदस्य भी मौजूद थे।