आरएस पुरा। पांच दिन पहले सड़क हादसे में घायल महिला की जीएमसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की पहचान धर्मों देवी (60) निवासी जिंदडमेहलू आरएस पुरा के रूप में हुई है। 16 अक्तूबर को मोटरसाइकिल की चपेट में आने से वह घायल हो गई थी। उसे पहले उपजिला अस्पताल में लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मेडिकल और कानूनी औपचारिकताओं के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद