फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बीडीसी चेयरमैन मीरां साहिब समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

Tue, 05 Sep 2023 01:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस सरकार बनी तो स्मार्ट मीटर उखाड़ नदी में फेंक देंगे : वानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मीरां साहिब। बीडीसी चेयरमैन मीरा साहिब दिलीप कुमार सोमवार को समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल वानी और कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला ने बीडीसी व उनके साथ कांग्रेस में आए दर्जन से अधिक सरपंचों, पंचों व लोगों का स्वागत किया।
विज्ञापन

वानी ने कहा कि आगामी चुनाव में जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस सरकार बनी तो लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर उखाड़कर नदी में फेंक दिए जाएंगे। लोगों को पूरी राहत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों से कर्मचारियों से लेकर आम जनता सड़कों पर है। रोजाना भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन हो रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। स्मार्ट मीटर का मुद्दा हो या टोल प्लाजा का, भाजपा के बड़े नेता चुपी साधे हैं। देश में महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। सरकार ने अग्निवीर योजना शुरू कर युवाओं से रोजगार छीन लिया है। रमन भल्ला ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश का हर वर्ग परेशान है। इस मौके पर पूर्व मंत्री योगेश साहनी, पूर्व राज्यसभा सांसद त्रिलोक सिंह बाजवा, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रवींद्र शर्मा, प्रदेश सचिव पंडित पवन रैना, तरनजीत सिंह टोनी, भूषण लाल डोगरा, राजेंद्र सिंह, शशि शर्मा, चौधरी मोहन सिंह, अजैब सिंह मोटन, सरपंच श्यामलाल भगत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें