फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डिग्री कॉलेज में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

Thu, 22 Feb 2024 02:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। डिग्री कॉलेज आरएस पुरा के डोगरी विभाग की ओर से बुधवार को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में प्रचार्य डॉ. रजनी भगत मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने मातृभाषा की अवधारणा और महत्व के बारे में विस्तार से बताया। डोगरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार मंगोच ने मनुष्य के सामाजिक और बौद्धिक जीवन में मातृभाषा के महत्व और आवश्यकता पर जोर दिया। इसके अलावा आधुनिक युग में क्षेत्रीय भाषा डोगरी चुनौतियां और अवसर विषय पर शोध प्रस्तुत किया। इस दौरान पदमश्री पद्म सचदेव का डोगरी गीत निक्के फांधू ऊंची उड़ान को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में संकाय डॉ. प्रिया दर्शनी (एचओडी ईवीएस), प्रो. राजेंद्र सिंह (एचओडी पंजाबी) और ईवीएस विभाग की जेनब आरा खान मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें