फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जिले के मंदिरों में नाग पंचमी की पूजा, लंगर लगे

Thu, 21 Sep 2023 12:16 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा/मीरां साहिब। उप जिले में नाग पंचमी पर लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर नाग देवता की पूजा की और अशीर्वाद लिया। नाग पंचमी एवं पंच ऋषि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं ने नाग मंदिर में पहुंचकर जल अभिषेक किया। मंदिरों में भंडारे भी लगाए गए। आरएस पुरा कस्बे के शिव नगर के वार्ड 13 स्थित प्राचीन नाग मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

सुबह से ही प्राचीन मंदिर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था और मंदिर कमेटी की तरफ से भी श्रद्धालुओं के लिए बेहतर प्रबंध किए गए थे। इस दौरान जोगिंदर शास्त्री महाराज ने कहा कि भगवान किसी भी रूप में दर्शन दे सकते हैं। सनातन धर्म में नाग पूजा का महत्वपूर्ण महत्व माना जाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं को नाग पंचमी का महत्व भी बताया। मंदिर कमेटी के प्रधान मुल्क राज एवं समाज सेवक इंद्र सूदन ने बताया कि हर वर्ष नाग पंचमी का त्योहार मंदिर कमेटी की तरफ से श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है और हजारों श्रद्धालु मंदिर में पहुंचकर आशीर्वाद लेते हैं। उन्होंने बताया कि जो यहां श्रद्धालु सच्चे मन से प्रार्थना करता है, उसकी मनोकामना पूर्ण होती है। सीमावर्ती गांव अब्दुल्लिया में भी नाग पंचमी पर देवस्थान पर भंडारा लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर कमेटी के सौदागर चौधरी, अवतार सिंह, उजागर सिंह, रमेश लाल और बलविंदर बताया कि हर साल गांव स्थित देवस्थान पर नाग पंचमी मनाई जाती है। मीरां साहिब क्षेत्र के गांव टिंढेकलां में भी नाग पंचमी मनाई गई और खीर का प्रसाद बांटा गया। मंदिर के पुजारी गरीश् चंद्र ने बताया कि आज के दिन पूजा-अर्चना करने से हर मनोकामना पूरी होती है, साथ ही कालसर्प दोष कटता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें