आरएस पुरा। कस्बे के वार्ड एक में नगर परिषद के नए भवन के निर्माण के दौरान खुदाई करते समय एक बक्से में तीन ग्रेनेड व एसएलआर के राउंड मिले हैं।
मौके पर पहुंचे एसडीपीओ आरएस पुुरा शीमा नबी कासिद व आरएस पुरा थाना प्रभारी राजेश्वर सिंह सलाथिया ने खुदाई कार्य बंद करवाया। इसके बाद इसकी सूचना सेना के बम निरोधक दस्ते को दी गई। सेना का बम निरोधक दस्ता मंगलवार को मौके पर पहुंचकर ग्रेनेड को निष्क्रिय करेगा जिसके बाद फिर से खुदाई शुरू की जा सकेगी। आरएस पुरा थाना प्रभारी राजेश्वर सिंह सलाथिया ने बताया कि जमीन में खुदाई के दौरान दबा हुआ बक्सा मिला जिसे खोलने पर राउंड मिले। उक्त स्थान पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।