फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दिनदहाड़े लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी और आभूषण बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गांव पंडोरियां ब्राह्मणा में सीआरपीएफ के जवान के घर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 23 दिन बाद मामला सुलझाते हुए एक लाख रुपये और 16 तोला सोने के आभूषण बरामद किए गए। पुलिस और भी गिरफ्तारी करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

आठ दिसंबर को गांव पंडोरियां ब्राह्मणा में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपी शादी का निमंत्रण देने के बहाने घर में घुसे थे। बिश्नाह थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके बाद एसएचओ की अध्यक्षता में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस वारदात स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुंची। इनकी पहचान केवल कृष्ण उर्फ मंगा और रोमी बडयाल निवासी आरएसपुरा हुई है। पूछताछ में उन्होंने चोरी में संलिप्तता को स्वीकार किया। हालांकि जांच जारी है। आरोपियों ने वारदात को सुबह अंजाम दिया था। वह शादी का निमंत्रण पत्र और मिठाई का डिब्बा लेकर घर में दाखिल हुए थे। जवान की पत्नी के मुंह, हाथ, पैर को टेप से बांध दिया था और जाते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें