फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बारिश से शहर की सड़कें बेहाल, गड्ढे बने मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
- जानीपुर डिस्को मोड़, चिनौर, तालाब तिल्लो, पुराना बस स्टैंड सहित अन्य सड़कों की हालत खराब
विज्ञापन

- दोपहिया वाहन चालक परेशान, लोक निर्माण विभाग को 50 लाख से ज्यादा का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आए दिन हो रही बारिश से शहर की सड़कों में गड्ढे गहरे होते जा रहे हैं। हालात यह हैं कि दिन में तो गड्ढों का पता चल जाता है, रात में दोपहिया वाहन चालक हादसे का शिकार हो सकते हैं। बारिश से सड़कों को लेकर लोक निर्माण विभाग को शहर भर में 50 लाख से ज्यादा नुकसान हो चुका है।
शहर के जानीपुर-डिस्को मोड़, चिनौर, तालाब तिल्लो, पुराना बस स्टैंड, यूनिवर्सिटी रोड, वेयरहाउस बेलीचराना, चट्ठा रोड सहित अन्य सड़कों की हालत दयनीय हो गई है। नए बस स्टैंड से लेकर पुराने बस स्टैंड तक आधा किलोमीटर सड़क से तारकोल उखड़ चुका है। सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हैं। इसी तरह वेयहराउस में सड़कें जर्जर हाल हैं। सड़कों में गड्ढे होने के कारण बारिश होने पर इसमें पानी भर जात है इससे वाहन चालक को गड्ढे की गहराई का पता ही नहीं चल पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

तवी पुलिस स्थित पुलिस चौकी के पास भी सड़क पर गड्ढों के कारण वाहन चालक खासे परेशानी हैं। यूनिवर्सिटी रोड की हालत भी ऐसी ही है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार मौजूदा समय में सड़कों की मरम्मत का काम नहीं हो सकता है। बारिश होने पर तारकोल फिर से उखड़ जाएगा। अब मौसम साफ होने के बाद ही सड़कों की मरम्मत का शुरू होने की उम्मीद है।

कोट
सड़कों में पड़े गड्ढों को भरने के लिए काम सितंबर में शुरू होगा। बारिश के कारण ही सड़कों की हालत बिगड़ रही है। कुछ जगहों पर गड्ढों को भरा भी गया है।
- राजेश गुप्ता, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें