बाड़ी ब्राह्मणा। डोलिया सड़क मार्ग की हालत काफी खस्ता है। जगह-जगह से सड़क टूटी है। लोगों की काफी लंबे समय से मांग थी कि इस सड़क की मरम्मत कार्य कराई जाए। उसी को मध्य पार्षद प्रवीण राजन की देखरेख में लगभग एक किलोमीटर सड़क की मरम्मत का काम शनिवार को शुरू कराया गया। इस पर 8.4 लाख रुपये की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि 1 से 2 दिन में यहां ब्लैक टॉप कर दी जाएगी और एक अच्छी सड़क बनाकर तैयार की जाएगी। संवाद