फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर सड़क पर कमर तोड़ सफर

विज्ञापन
सांबा सुंब मार्ग पर पडे गडडे - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। जिले के पहाड़ी ब्लॉक सुंब की ओर जाने वाले मार्ग की हालत दयनीय होने पर स्थानीय लोगों में रोष बना है। लोगों के अनुसार बैक टू विलेज कार्यकम के दौरान भी इस समस्या को उठाया गया था लेकिन आज भी समस्या ज्यों की त्यों ही है। मार्ग में हुए गड्ढों के कारण चलना भी दुश्वार हो गया है। जर्जर सड़क के कारण लोगों को कमर का दर्द मिल रहा है।
विज्ञापन

पहाड़ी ब्लॉक सुंब की तरफ जाने वाला मार्ग काफी समय से जर्जर है। करीब 20 किमी. लंबे इस मार्ग की मरम्मत की तरफ प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद भी उचित कदम नहीं उठाया गया है। इससे आज भी वाहन चालक एक साथ अनेक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग पर गौरण में बाबा शिवो का देव स्थान है, जहां प्रत्येक रविवार और मंगलवार को श्रद्धालुओं का आना जाना रहता है। ऐसे में मार्ग के टूटे होने कारण लोग परेशान रहते हैं।
------
चार वर्ष पूर्व बैक टू विलेज कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को इस मार्ग के बारे में अवगत कराया गया था। उन्होंने आश्वासन दिलाया था कि शीघ्र ही मार्ग का विकास होगा, लेकिन अभी तक कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई है।
विज्ञापन

-अनिल कुमार, स्थानीय निवासी ननेत्र सुंब।
------
गौरण में बाबा शिवो का देव स्थान है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना जाना रहता है। मार्ग के टूटे होने कारण श्रद्धालु भी काफी दिक्कतों का सामना करते हैं। प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया है, कोई समाधान नहीं हो सका है।
-अनिल शर्मा, निवासी धलोट, सुंब
------
मार्ग की मरम्मत को लेकर सुंब के लोगों ने कई दिनों तक धरना प्रदर्शन भी किया। तब प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी। हमारा इस मार्ग से रोज ही आना-जाना होता है, ऐसे में इस जर्जर सड़क ने मुझे कमर दर्द का रोगी बना दिया है।
-गुरमीत सिंह, निवासी तालूर, सुंब
-----
सांबा-गौरण मार्ग के विकास की काफी पुरानी मांग है। चुने प्रतिनिधियों को कई वार अवगत कराया गया है। उपायुक्त को भी कई ज्ञापन दिए गए। मार्ग के थोडे़ से भाग पर तारकोल बिछा कर खानापूर्ति कर दी जाती है। आज भी मार्ग की काफी खस्ता हालत है, जिसे तुरंत ठीक किया जाए।
-राजन संब्याल, स्थानीय निवासी, मंडी थलोरा, सांबा।
-------
सांबा से सुंब तक के मार्ग पर कुछ स्थानों पर तारकोल का काम शीघ्र शुरू किया जाएगा। बारिश के कारण काम में देरी हुई है। सुंब से गौरण तक मार्ग काफी धीमी गति से हो रहा है। उपायुक्त ने ठेकेदार को चेतावनी भी दी है कि काम शीघ्र पूरा किया जाए। इसके लिए विभाग ने भी ठेकेदारों को काम शीघ्र मुकम्मल करने को कहा है।
विज्ञापन

-सुनील गुप्ता, कार्यकारी अभियंता, सड़क एवं भवन निर्माण विभाग, सांबा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें