फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनने से पहले ही टूट गया मार्ग, लोगों में रोष

विज्ञापन
सांबा के सीमाबर्ती गांव बैनगलाड में टूटी तारकोल दिखातें हुए स्थानीय निबासी - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। जिले के सीमावर्ती गांव बैनगलाड में मार्ग बनने से पहले ही टूट गया। स्थानीय लोगों ने इस पर विरोध जताया है। स्थानीय निवासी सुरेंद्र कुमार, चूनी लाल, अशोक कुमार आदि ने बताया कि उनके बैनगलाड कैंप में एक माह पूर्व तारकोल बिछाई गई थी। जो टूटने के कगार पर है। मार्ग के टूटने से दो पहिया वाहनों के कई हादसे भी हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि मार्ग पर तारकोल की केवल खानापूर्ति ही की गई। उनका कहना था कि सीमावर्ती गांवों में पहले तो विकास ही नहीं होता है। जब कुछ विकास हुआ है वह भी खानापूर्ति ही की गई है। उन्होंने उपायुक्त से अपील की है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में हो रहे विकास की जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें