फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरण से समोठा मार्ग के मरम्मत की मांग होने लगी मुखर

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के पहाड़ी ब्लॉक सुंब के अंतर्गत देव स्थान बाबा शिवो गौरण से समोठा तक मार्ग के मरम्मत की मांग मुखर होने लगी है। स्थानीय निवासी देश राज शर्मा, चमन लाल, कमेर सिंह और सुनील कुमार आदि ने बताया कि गौरण में बाबा शिवो का देव स्थान है। वहीं समोठा में भी बाबा शिवो के माता पिता का देव स्थान है। वहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना जाना रहता है। जबकि क्षेत्र में आधा दर्जन गांव भी हैं, जिनका आना-जाना गौरण व सुंब के साथ है। ऐसे में मार्ग के बनने से स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी, वहीं बाबा शिवो के दर्शन करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि गत वर्ष 2008 में नाबार्ड के अंतर्गत सड़क एवं भवन निर्माण विभाग ने कच्चा मार्ग बनाया था। उसके बाद काम को बीच में ही छोड़ दिया गया। उन्होंने मांग की है कि मार्ग के काम को दोबारा शुरू किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को आने जाने मेें सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

-----
क्या कहते है अधिकारी
मार्ग का काम शुरू किया गया था, फंड की कमी से काम बीच में ही अटक गया। अब नई योजना बना कर शासन को भेजेंगे, ताकि मार्ग की मरम्मत कराई जा सके।
-डीके कैथ, कार्यकारी अभियंता, सड़क एवं भवन निर्माण विभाग, सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें