आरएस पुरा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महासचिव कुलदीप सिंह रैणा ने प्रेसवार्ता में सरकार तथा पीडब्ल्यूडी से मांग की कि गांव कुलिया से आरएस पुरा तक मुख्य मार्ग का निर्माण जल्द पूरा होना चाहिए। ताकि इससे गुजरने वाले राहगीरों को राहत मिल सके।
आरएस पुरा में हुई प्रेसवार्ता में कुलदीप सिंह रैणा ने कहा कि कई माह से सड़क निर्माण अधर में लटके होने के कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से भी गुहार लगाई जा चुकी है कि इस सड़क का निर्माण जल्द पूरा होना चाहिए, लेकिन निर्माण कार्य काफी समय से बंद है। उन्होंने कहा कि सतवारी-आरएस पुरा मार्ग अंतरराष्ट्रीय मार्ग है, लेकिन पीडब्ल्यूडी की लापरवाही के कारण हालत काफी खस्ता बन चुकी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द लोगों को इस समस्या से राहत नहीं दिलाई गई तो आने वाले दिनों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
दूसरी तरफ पुलिस विभाग द्वारा नशे के खिलाफ क्षेत्र चलाए जा रहे अभियान को लेकर उन्होंने पुलिस विभाग की प्रशंसा की। प्रेसवार्ता में सरदार हजूरी सिंह, सरदार हरप्रीत सिंह, प्यारा सिंह, पंच बचन लाल, राजीव कुमार राजा, जसवीर सिंह पप्पू तथा दारा सिंह मौजूद रहे।
अरनिया पंडोरिया सड़क की हालत खस्ता
वाहन चालकों सहित लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। अरनीया-पंडोरियां सड़क की हालत खस्ता होने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
गांव करियाल खुद से चक हांसला तक करीब दस किलोमीटर सड़क मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने से निजी व यात्री वाहन चालकों को बड़ी होशियारी व बचते बचाते चलना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी देव राज, अमन कुमार, दर्शन सिंह, मोहिंद्र सिंह व त्रिलोक सिंह आदि का कहना है करियाल खुर्द से चक छिब्बू तक सिंगल रोड है, वो भी टूटने की कगार पर है, अगर सामने से खास तौर से सवारी बस आ जाए तो अपने वाहन को गड्ढों से बचाते हुए सड़क से काफी नीचे उतारना पड़ता है। वहीं पंडोरियां व चक हांसला तक जगह-जगह गड्ढे होने से हादसों को बचाते हुए धीमी गति से वाहन चलाना पड़ता है, जिससे वाहनों को तो नुकसान पहुंच ही रहा है, साथ ही समय की बर्बादी भी होती है।
इसके अलावा खासतौर पर बाइक चालकों व राहगीरों को भी गड्ढों व टूटी सड़क से उठने धुल मिट्टी से भी दो चार होना पड़ रहा।
------