फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सड़क के लिए सड़क बंद करेंगे पौनी के लोग

Fri, 18 Aug 2023 12:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेंस कर प्रशासन को नेशनल हाईवे बाधित करने की चेतावनी
विज्ञापन

फोटो पौनी नाम से पीएच वन में
कहा, सड़क न होने से लोगों को सामान भी खुद कंधे पर ढोना पड़ता है
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। भांबला के गाई गोधर क्षेत्र के लोगों ने वीरवार को प्रेस कांफ्रेंस कर प्रशासन को नेशनल हाईवे को बंद करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि गोदर के लोग सड़क के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन

सड़क न होने से लोगों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अगर कोई बीमार हो जाए तो लोग चारपाई में उसे मुख्य मार्ग तक पहुंचाते हैं। छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए अभिभावकों को डेढ़ किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है।सड़क न होने से लोगों को सामान भी खुद कंधे पर ढोकर लाना पड़ता है। लोगों का कहना है कि वे दो साल से दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। उसके बाद उन्होंने सड़क पर प्रदर्शन भी किया। इसके बाद उन्हें आश्वासन पर आश्वासन मिल रहे हैं। लोगों ने कहा कि जब डीसी बबीला रकवाल गोधर आई थीं तो उन्होंने ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। उन्हें उम्मीद थी कि सड़क का काम अब जल्द शुरू हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लोगों का आरोप है कि सड़क के लिए दो करोड़ रुपये आए थे। वह पैसा लैप्स हो गया था। अब लोग मजबूर होकर 25 अगस्त के बाद कभी भी नेशनल हाईवे बंद कर सकते हैं। इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। इस मौके पर सरपंच सुषमा शर्मा, पंच रतन लाल, पंच राजकुमार, पवन कुमार, रामलाल, प्यारी देवी, बुशन लाल और हर दलाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें