फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राजपुरा-सारथी सड़क खस्ताहाल, पुल टूटा, लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मार्ग की मरम्मत न होने पर दी प्रदर्शन की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों को जोड़ने वाली राजपुरा-सारथी सड़क तीन माह से खस्ताहाल है। पुल का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। मार्ग की मरम्मत न करने से सीमावर्ती गावों के लोगों ने प्रशासन को प्रदर्शन की चेतावनी दी है। ग्रामीण संदीप सिंह, अवतार सिंह, सोम राज, बलवीर कुमार ने कहा कि तीन माह पूर्व मार्ग पर बबर नाले पर बने पुल का कुछ हिस्सा टूट गया था। सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को पलूरा, मदून से होकर राजपुरा पहुंचना पड़ रहा है। इससे अधिक समय और पैसा खर्च होता है। स्थानीय युवाओं ने अपने खर्च पर अस्थायी मार्ग बनाया ताकि छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो सके। इसके बाद केंद्र सरकार की टीम ने भी दौरा कर मार्ग का जायजा लिया था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों को आश्वासन दिया था। बावजूद इसके आज तक मार्ग की मरम्मत नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जब विभागीय अधिकारियों को इस बारे में पूछा तो उनका कहना है कि फंड आने के बाद ही मरम्म्त हो सकेगी। लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द समस्या हल नहीं की तो प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें