फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डीसी-डीडीसी को आते-जाते नहीं दिखी परेशानी, तब लोगों ने खुद सड़क के गड्ढे भरने की ठानी

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर में स्वांखा मोड से सीमा इलाके को जाने वाली सड़क महीनों से बदहाल
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों को बताने के बाद भी नहीं सुधरी हालत, लोगों ने खुद किया काम
संवाद न्यूज एजेंसी

विजयपुर। स्वांखा मोड से जंग और सीमा इलाके को जाने वाली सड़क बड़ली गांव के पास काफी बदहाल है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिसके कारण आए दिन वहां हादसे हो रहे हैं। इसे प्रशासनिक अधिकारी रोजाना देखकर भी अनदेखा करते रहे। सांबा की डीसी और डीडीसी इसी रास्ते से रोजाना गुजरते हैं, फिर भी किसी ने इसकी सुध नहीं ली। तब जाकर स्थानीय लोगों ने खुद ही सड़क को ठीक करना शुरू किया है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि इस सड़क को ठीक करने के लिए कई बार प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन कोई भी सड़क को ठीक करने नहीं पहुंचा। यहां कोई बड़ा हादसा न हो जाए, इसे देखते हुए आसपास के लोगों ने सड़क को खुद ठीक करने का बीड़ा उठाया है। लोगों ने सड़क के गड्ढों को ईंटों और पत्थरों से भरा, ताकि लोग सुरक्षित जा सकें। स्थानीय रवि कुमार, अश्वनी शर्मा, राजेश कुमार, निट्टू शर्मा का कहना है डीसी सांबा इस सड़क से कई बार गुजरी हैं। डीडीसी अध्यक्ष सांबा केशव दत्त शर्मा भी रोजाना इसी सड़क से आते जाते हैं। लेकिन, उन्होंने कभी सड़क को ठीक करने के बारे में नहीं सोचा। इलाके के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि गांव में सड़क किनारे बने घरों से सारा पानी सड़क पर जमा होता है। इससे सड़क टूट गई है। बरसात के दिनों में यह सड़क तालाब बन जाती है। प्रशासन की अनदेखी के कारण कोई बड़ा हादसा यहां हो सकता है। इस सड़क से यात्रियों के साथ पर्यटक भी आवाजाही करते हैं। हर रविवार को बाबा सिद्ध गोरिया देव स्थान स्वांखा में हजारों श्रद्धालु माथा टेकने आते हैं, और भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बाबा चमलियाल पर भी यहीं से श्रद्धालु जाते हैं। फिर भी प्रशासन ने सड़क को ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें