फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खस्ताहाल मार्ग को लेकर सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
घगवाल कस्बे के बदयाल में सड़क नहीं होने से प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
घगवाल। गांव बदयाल के खस्ताहाल मार्ग को लेकर ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कहा कि वे इस विषय पर वह कई बार प्रशासन को अवगत करवा चुके हैं कि सड़क बहुत खस्ताहाल हो चुकी है और इसकी मरम्मत करवाई जाए लेकिन प्रशासन ने कोई उचित कार्रवाई नहीं की है। लोगों ने प्रशासन सहित जनप्रतिनिधि पर भी अपना गुस्सा निकाला। ग्रामीणों के अनुसार सड़क के जर्जर होने के कारण आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राजकुमारी, सुमन देवी, बिमला शर्मा, नीलम देवी व नीता देवी ने बताया कि वर्तमान सड़क इतनी खस्ताहाल हो चुकी है कि गड्ढों और मिट्टी के अलावा कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। कई लोग गांव में आने जाने वाले इस मार्ग से चोटिल हो चुके हैं। अगर मार्ग को जल्द से जल्द ठीक नहीं किया गया तो वे दोबारा राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर उग्र प्रदर्शन करेंगे। गांव में आने के लिए एकमात्र यही रास्ता है, जिससे आम राहगीर, किसान व स्कूली छात्र-छात्राएं साइकिल व मोटरसाइकिल से पहुंचते हैं लेकिन मार्ग की दुर्दशा के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं संबंधित विभाग खस्ताहाल सड़क की मरम्मत तक नहीं करा रहा है। लोगों ने कहा कि जब बारिश होती है तो वाहन फिसल जाते हैं और कीचड़ हो जाता है। गांववासियों ने कहा कि भीषण गर्मी के चलते उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग को करीब आधा घंटे ही अवरुद्ध किया ताकि वाहनों में जा रहे यात्री परेशान न हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें