फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल में पूरा होगा सड़क के चौड़ीकरण का काम

विज्ञापन
बीआरओ के अधिकारी को सम्मानित करते महानिदेशक सीमा सड़क लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी।- संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। दयाला चक से रामकोट सड़क का चौड़ीकरण का काम डेढ़ साल में खत्म हो जाएगा। 138 करोड़ 96 लाख की लागत से बनने वाली साढे़ 25 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण से इलाके की सूरत तो बदलेगी ही जम्मू पठानकोट हाईवे से धार रोड को जोड़ने वाली इस सड़क से कटड़ा और घाटी की दूरी भी कम होगी।
विज्ञापन

महानिदेशक सीमा सड़क लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी ने रविवार सुबह सड़क चौड़ीकरण के कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों को गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ समय पर काम पूरा करने पर जोर देने को कहा।
उन्होंने कहा जम्मू प्रांत में तेजी से विकास हो रहा है। 28 अक्तूबर को रक्षा मंत्री 75 प्रोजेक्ट राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनमें से 17 प्रोजेक्ट संपर्क के हैं। यहीं से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जम्मू में कितनी तेजी से विकास हो रहा है। इसमें बीआरओ की अहम भूमिका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दयाला चक रामकोट सड़क पर बिनाडी नाले पर 30 मीटर लंबा पुल मात्र 90 दिनों में बनाया गया, जो किसी चमत्कार से कम नहीं है लेकिन यह काम करा रहे बीआरओ के अधिकारियों ने संभव कर दिखाया है। इसी गति से कार्य आगे बढ़ते हुए 2024 में पूरा हो जाएगा।
इसी दौरान उन्होंने 69 आरसीसी के इंजीनियर कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने काम की प्रगति की सराहना करते हुए कर्मचारियों को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संपत्ति को समय पर पूरा करने के लिए पूरे समर्पण और उत्साह के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया।
इस मौके पर संपर्क के मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर तेजपाल सिंह, मेजर कमांडर आरके गर्ग, कमान अधिकारी शेलेंद्र कुमार, ओआईसी सिंगारा राम, जेईई बृजेश प्रजापति और जेईई संदीप कुमार आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें